सरायमीर स्थानीय थाना परिसर बना तालाब थाना में पुलिस एवं पीड़ित व्यक्तियों को आने-जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।मालूम हो कि कस्बा सरायमीर में ऊंची ऊंची बिल्डिंग व खुबसूरत दुकानें देखकर दुसरे राज्य व शहर के लोग ने इस कस्बे को मिनी दुबई कहते हैं
परन्तु हल्के बारिश में भी नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है पानी के निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है पूर्व में कस्बा के मकानों दुकानों एवं वर्षा का पानी जिन पोखरी एवं तालाबों में जाता था उसमें कुछ पोखरी भुंधरी होने के कारण पट गई कुछ दबंग लोगों के द्वारा पाट ली गई। पूर्व एंव वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा कस्बा के पानी के निकासी के लिए रोडवेज से रेलवे स्टेशन रोड के किनारे होते हुए थाना के उत्तर से कई बार नाले की खुदाई की गई परन्तु रेलवे विभाग के द्वारा थाना के नाले को पाट दिया गया। जिसके कारण रविवार को तेज वर्षा होने से कस्बा का पानी थाना में घुस गया जिससे थाना परिसर तालाब की शक्ल में दिखाई देने लगा। जिसके कारण पुलिस व आम जनता को थाना में आने-जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है पुलिस ने इंजन लगा कर थाना परिसर से पानी को बाहर निकाल रही है ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर