कहा सोमवार से नहीं चलना चाहिए एक भी बिना मान्यता के विद्यालय
सगड़ी।आजमगढ़।। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ को फोन पर कहा कि क्षेत्र में चिन्हित सभी 80 विद्यालयों को तुरंत FIR दर्ज करा कर बंद कराए। प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग को पुलिस बल भी उपलब्ध करा दिया गया है क्या कार्रवाई की गई सोमवार 30 जुलाई शाम तक अवगत कराएं यह कार्यवाही तुरन्त की जाए और अगस्त के पहले सप्ताह में क्षेत्र में एक भी बिना मान्यता के विद्यालय संचालित होते दिखाई नहीं देनी चाहिए।
अगर ऐसा हुआ तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिससे एनपीआरसी और खंड शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ ने बताया कि कल से चिन्हित कर सभी बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अगर बिना मान्यता के विद्यालय खुले पाए गए तो उनके खिलाफ शासनादेश के नियमानुसार कार्रवाई कर जुर्माना और दण्ड दोनों किया जाएगा देखना है SDM के इस फरमान का शिक्षा माफियाओं पर कितना असर होता है यह भविष्य के गर्त में छुपा हुआ कल कार्रवाई के बाद निश्चित होगा।
रिपोर्ट: वीर सिंह