Breaking News

कालेज परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

आज़मगढ़।

लालगंज आजमगढ। नाऊपुर अकबालपुर राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज परिसर मे सोमवार को वृक्षारोपण हुआ। इसकी शुरुआत निदेशक प्रोफेसर सत्यप्रकाश पाण्डेय के कर कमलो से हुई। यान्त्रिकी अभियंत्रण विभागाध्यक्ष व उद्यान प्रभारी विजय कुमार इस अवसर पर डा प्रमोद श्रिवास्तव, विभूति नारायण मिश्रा, पंकज यादव, बृहस्पती सिंह, अमित भास्कर, सम्भ्रान्त श्रीवास्तव , सौरभ कुमार सिंह, सावेन्द्र प्रताप सिंह, डा दिव्य प्रताप सिंह इत्यादि के साथ उपस्थित थे। 

इस अवसर पर निदेशक ने संस्थान परिसर को हरा भरा बनाने के लिये सभी को प्रेरित किया । इस अवसर पर छात्र छात्राये भी काफी संख्या मे उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अंजनी राय


और नया पुराने