नाविकों के भुगतान हेतु शासन को भेजा गया 3.27 हजार का डिमांड ड्राफ्ट ।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के सभागार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी नाविकों के साथ अपर जिलाधिकारी महोदय वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता व उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बैठक की इस बैठक में पूर्व के कुछ ऐसे नाविक जिन्होंने नाव का संचालन किया था।और उनका भुगतान लेखपाल या राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट ना देने से नहीं हो पाया था।
उनके भुगतान के लिए शासन को डिमांड भेज दी गई है।डिमांड भेजने की पूरी सूची नाविकों को पढ़कर सुनाई दी गई। साथ ही नाविकों के बैंक पासबुक की छायाप्रति वोटर ID की छाया प्रति आधार कार्ड की छायाप्रति ले ली गई ।वह पैसा सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा और उनसे पूछा गया कि इसके अलावा भी कोई समस्या हो तो बता दें लेकिन इस डिमांड के बाद और कोई और शेष नहीं रह जाएगा ।जल्द ही शासन से इनका पैसा आ जाएगा और उसका भुगतान कर दिया जाएगा इसमें लापरवाही बरतने वाले लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा रही हैं। इसमें कार्य उपस्थित डेढ़ सौ नाविकों ने बाढ़ में पूरी मदद का आश्वासन दिया है कि हम लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव लेकर मदद के लिए तैयार हैं। साथ ही इस बार बाढ़ आने पर किसी के साथ ऐसा नहीं होने पाएगा यह भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें तहसीलदार नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक कानूनगो आदि उपस्थित रहे लेखपाल व कानूनगो को बाढ़ क्षेत्र में किसी भी समस्या से निपटने हेतु सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी