सगड़ी,आजमगढ़।
सोमवार को तहसील के सभागार में बाढ़ नाविको के साथ बैठक कर उनके भुगतान पर रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन ने भेजा।नाविकों ने भी बाढ़ में सहयोग की बात की।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी नाव के मालिक और नाविकों के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बैठक की। इस बैठक में पूर्व के कुछ ऐसे नाविक जिन्होंने नाव का संचालन किया था । उनका भुगतान लेखपाल या राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट सही ना देने से नहीं हो पाया था। उनके भुगतान के लिए शासन को डिमांड भेज दी गई है ।डिमांड भेजने की पूरी सूची नाविकों को पढ़कर सुनाई दी गई ।साथ ही यह भी पूछा गया कि इसके अलावा भी यदि कोई और हो तो बता दें। लेकिन इस डिमांड के बाद और कोई और शेष नहीं रह जाएगा। जल्द ही शासन से इनका पैसा आ जाएगा और उसका भुगतान कर दिया जाएगा ।
इसमें लापरवाही बरतने वाले लेखपाल वह राजस्व निरीक्ष क पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा रही हैं ।इसमें कार्य में उपस्थित डेढ़ सौ नाविकों ने बाढ़ में पूरी मदद का आश्वासन दिया ।कहा कि हम लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नावलेकर मदद के लिए तैयार हैं। साथ ही इस बार बाढ़ आने पर किसी के साथ ऐसा नहीं होने पाएगा यह भी प्रशासन की जिम्मेदारी है ।इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार ,राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने लेखपाल व कानूनगो को बाढ़ क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया।नाविकों उपजिलाधिकारी से वार्ता के बाद.बताया कि ऐसे कर्मठी अधिकारी को हर हाल में सहयोग दिया जायेगा।उनके तत्परता व त्वरित निस्तारण की वजह से ही हमारी बातों को प्रशासन ने सुना।हम आभारी है।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव