Breaking News

अजमतगढ़ सभासद ने गंभीर आरोप लगा इस्तीफे की पेशकश की।

आज़मगढ़।

 आधा दर्जन सभासदों ने मंडला आयुक्त को दिया प्रार्थना पत्र।

करोड़ों रुपए बिना बजट और टेंडर के निकालने का लगाया आरोप।

जांच की मांग नहीं तो इस्तीफा स्वीकार करने की पेशकश।

सगड़ी ।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध आधा दर्जन सभासदों ने आजमगढ़ मंडल आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए और जांच की मांग की नहीं तो इस्तीफे की पेशकश की।

जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ नगर पंचायत के सभासद गीता देवी, गुलाबी देवी, बुधिया, संध्या मोर्य, रमेश चतुर्वेदी, हसनैन ने नगर पंचायत अध्यक्ष पारस सोनकर व लिपिक  जयप्रकाश  सिंह पर आरोप लगाया कि 28 जुलाई 2018 की बैठक में उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं।और कार्यवाही की पुष्टि की गई है जबकि उन्होंने बैठक में बहस की मांग की थी। बिना बहस किए ही उनकी फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कार्यवाही की पूर्ति की गई वही आधा दर्जन सभासदों ने अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि बिना बजट वर्क टेंडर के करोड़ों रुपए का भुगतान नियम विरुद्ध किया गया है।सभासदों द्वारा इसकी जांच की मांग की गई उन्होंने कहा कि जांच कराकर आरोपों की सत्यता  की जाए नहीं तो हम सभी सांसदों का इस्तीफा स्वीकार करें। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पारस नाथ सोनकर व लिपिक जयप्रकाश सिंह पर सभासदों के शोषण का आरोप लगाया और त्रस्त होकर मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया ।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने