Breaking News

मेक व मूव डांस कम्पटीशन।

सोनभद्र।

अजीत कुशवाहा
रेनुकूट-संवाददाता

रेनुकूट । कई दिनों से चल रहे मेक व मूव डांस कम्पटीशन के फाइनल में सोनभद्र के टैलेंट ने कल मिर्ज़ापुर पहुँच कर एक से बढ़कर एक टैलेंट की प्रस्तुति गणेश आचार्या मास्टर के सामने प्रस्तुत किये । जूनियर वर्ग में इलाहाबाद की मानशी वर्मा को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। जबकि द्वितीय में मिर्जापुर की दीक्षा चतुर्वेदी व तृतीय में लखनऊ की कविता ने अपना स्थान बनाया ।वही सीनियर वर्ग में सिंगरौली की शान वर्तिका झा ने खिताब को हासिल किया । जिसने पूरे यूपी में पहला स्थान प्राप्त किया । द्वितीय में वाराणसी के अभय थाप्पा और तृतीय में श्रेया ने अपना स्थान बनाया ।

मास्टर जी के सामने ताबड़-तोड़ ग्रुप डांस की प्रस्तुति कर सोनभद्र के रेणुकूट हिन्डाल्को की ग्रुप ने जबरदस्त कार्यक्रम प्रस्तुति कर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया और साथ ही यूपी में सोनभद्र का नाम रौशन कर अपना अलग ही पहचान बना लिया ।

वही एक छोटी सी प्रेस वार्ता में हिन्डाल्को ग्रुप की गुरु गीता सिंह से बच्चो के लिए पूछताछ में बताये की इस तरह की कम्पटीशन की लिए हमने इन बच्चो को 8 से 10 घण्टे का रिहल्सल कराती थी और बच्चे भी अपने मेहनत से पीछे नही हटते थे । आज हमारे बच्चो की वजह से खिताब पर कब्जा कर सकी । जिससे हिन्डाल्को की एक अलग ही पहचान बनी है । 

वही गणेश मास्टर ने भी सोनभद्र के बच्चो को ग्रेट टैलेंटर का नाम दिया और आगे की फिल्मो की शूटिंग के लिए इन बच्चो को कहीं न कही मौका देने को भी कहा ।

इस मौके पर गणेश मास्टर, गीता सिंह, प्रमोद कुमार, भोजपुरिया अभिनेत्री चांदनी और सलीम सतवीर सिंह, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

http://samacharindialive.blogspot.in

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो सोनभद्र

 

और नया पुराने