Breaking News

जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जमीन बेलसर गांव नरहन मंझरिया मैं विवादित जमीन पर दरवाजा खोलने को लेकर दो पक्षों में आपस में कहा-सुनी होने लगा एक पक्ष द्वारा लाठी डंडा और बंदूक लेकर विपक्षी उमाकांत मौर्य को ललकारते हुए दौड़ा लिया भागते समय मौके पर गिरकर मौत हो गई उमाकांत पुत्र प्रेमचंद उम्र 45 साल की दहशत के चलते मौत हो गई मृतक के पुत्र द्वारा जीयनपुर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी गई है इस संबंध में बताया जाता है कि नरहन मंझरिया गांव निवासी उमाकांत मौर्य पुत्र प्रेमचंद मौर्य के घर के पीछे जमीन है जिसके पास गांव के ही राम वृक्ष पुत्र रामेश्वर द्वारा अपने मकान के पीछे दरवाजा खोल रहा था और उसकी जमीन की तरफ दरवाजा खोल दीया था अपने जमीन में दरवाजा खोलते देख उमाकांत मौर्य मना करने गया तो आपस में विवाद हो गया इसके बाद राम वृक्ष पुत्र रामेश्वर और उसका लड़का राजमंगल पुत्र राम वृक्ष तथा राम विनय पुत्र राजमंगल लाठी डंडा और बंदूक लेकर उमाकांत मौर्य को दौड़ा लिया जान बचाने के लिए वह भागा और कुछ ही दूर जा कर गिर पडा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई यह देख उमाकांत मौर्य को दौड़ा रहे तीनों विपक्षी भाग खड़े हुए उमाकांत की मौत की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस और सी ओ सगड़़ी सोहराब आलम ने मौके पर पहुंच कर शव को अत्यंत प्रशिक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया मृतक के दो लड़के अभिषेक 15 वर्ष और विश्वास 12 वर्ष के हैं।यह तीन भाइयों में सबसे छोटा था दो भाई अनिल और रामचंद्र बाहर रहते हैं उसकी पत्नी सरोज देवी एक बच्चे के साथ पंजाब रहती है दूसरा बच्चा अपने मौसी के घर रहता है वही कोतवाली प्रभारी रविंद्र बहादुर सिंह ने कहा की परिवार द्वारा तहरीर मिल गई है इसमें 3 लोगों को मुल्जिम बनाया गया है और वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और PM रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई किया जाएगा।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

 

और नया पुराने