मऊ।
रानीपुर।
थाना रानीपुर के बबुआपुर मंसड़ी मार्ग पर तीन बाईक सवार बदमाशो ने गोली मार कर बारात जा रहे युवको से ब्लेक कलर की सुपर स्पेन्डर बाईक छिन कर मऊ की तरफ फरार हो गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथीलेश राम पुत्र चंदेव राम व अनिल राम पुत्र जीउत राम गालीबपुर भीटी मऊ से थाना रानीपुर के मंसड़ी गांव में बारात करने के लिए अपनी सुपर स्पेलेन्डर बाईक से आ रहे थे।कि बबुआपुर गेट पर पहुचने पर पहले से सफेद कलर की बाईक पर तीन खड़े थे।मीथीलेश राम ने उन तीनो से मंसडी़ जाने का रास्ता पुछा।तो उन्होने रास्ता बता दिया ।जैसे ही इन लोगो की गाड़ी आगे बढी.।तुरंत ओवरटेक कर तमंचा के बल पर बाईक छिनने लगे।बिरोध करने पर बदमाशो ने दोनो को गोली मार दी।गोली अनिल व मीथीलेश के बाह को छेदती हुई।निकल गयी।गोली लगते ही दोनो जमीन पर गिर पड़े।इसके बाद बदमाश बाईक लेकर फरार हो गये।बदमाशो के जाने के बाद इन दोनो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुच कर सौ नंबर पर पुलिस को सुचित किया।घटना के तुरंत बाद सौ नंबर व रानीपुर व सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल.की तथा गोली से घायल दोनो युवको को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
मऊ ब्यूरो
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ