मऊ।
घोसी लोक सभा सांसद हरिनारायण राजभर ने किया जन औषधि केंद्र का शुभारंभ ।
केन्द्र सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबुत बनाने के लिये दृढ- संकलपित है केन्द्र की हर एक योजना देश के सुदूर ग्रामीण अंचलों में सही रूप से समय से पहुंचे इसके लिए तमाम कवायदें की जा रही है। जिसके क्रम में केन्द्र सरकार की योजनाओं में एक अतिमहत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत पूरे देश के हर एक प्रदेश, प्रत्येक जनपद, जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ होना है। जिसका उददेश्य देश मे उच्चतम दवाई कम दाम स्वस्थ
भारत की पहचान है। जिससे कि देश के गरीबों को सस्ती दवाये मिले ,गरीबों को दवा के अभाव में इलाज से वंचित न होना पड़े। इसलिये पूरे देश में जन औषधि
केन्द्रों का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज जनपद में गुरूवार को जिला
चिकित्सालय मऊ के पास प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ घोसी लोकसभा सांसद हरिनारायण राजभर द्वारा किया गया। औषधि केंद्र के उद्घाटन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री
देश के हर एक विकास क्षेत्रो में अनोखा कार्य कर रहे हैं। जो सम्पूर्ण भारत सहित पूरे दुनिया मे विकास के नित नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है । स्वस्थ्य
भारत की संकपना से ही आज जनपद में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ अपने जनपद मऊ में भी किया जा रहा है। यहां आने वाले सभी बीमार लोगों को दवाये सस्ते दरो पर उपलब्ध करायी जाएंगी । जिससे कि गरीब व असहाय लोगो को इलाज के अभाव में, पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न होना पड़े । उक्त अवसर पर केन्द्र प्रभारी प्रदीप
कुमार झां ने कहा कि हम आदरणीय प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ भारत के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री जन औषधि
केन्द्र के माध्यम से सस्ती से सस्ती दवाये हर एक जरूरतमंदों तक पहुंचाने का लक्ष्य साकार करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विष्णुकान्त ओझा, अखिलेश
कुमार शाही(बबलूशाही)अभिषेक मिश्र, बबलू जवाहिर यादव, हरेन्द्र झा, विवेक सिंह,रामाशीष राजभर,
सहित आदि लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
मऊ ब्यूरो
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ