Breaking News

युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

जीयनपुर थाना क्षेत्र के चक लालचंद इटौरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया ।
अमित सिंह पुत्र रणविजय सिंह उम्र 21 साल घर पर अकेले सोया हुआ था रात्रि में फांसी लगा लिया सुबह 10 बजे तक पिता द्वारा बार बार फोन नही रिसीव होने पर भतीजे से कहा कि देखो क्या बात है तो पता चला की अमित ने अपने कमरे में गमछे के सहारे फाँसी लगा ली है ।
जिस पर घर के आसपास के लोगो ने जुट कर ताला तोड़ शव को बाहर निकाला इसके उपरांत पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया विदित हो की अमित सिंह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था बड़ा भाई प्रतीक प्रताप अपने पिता रण विजय सिंह व माता शशि  कला देवी के साथ दिल्ली में रहते हैं घर पर अमित अकेला रहता था वह पास के एक निजी महाविद्यालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्य करता था फांसी लगाने की वजह का पता नही चल पाया दोनों भाइयो में से किसी की अभी शादी नही हुई है

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने