Breaking News

बैखोफ बदमाशों द्वारा तमंचे की नोंक पर दिन दहाड़े डेढ़ लाख रुपये की लूट।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

बैखोफ बदमाशों द्वारा तमंचे की नोंक पर दिन दहाड़े डेढ़ लाख रुपये की लूट।

सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के पास गुरुवार की शाम 3:00 बजे के करीब PWD के मेठ से बदमाशों ने तमंचा सटाकर डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए बताते चलें कि छत्तरपुर खुशहाल निवासी रामचंद्र यादव पुत्र राम किशन यादव व उनके साथ छोटा भाई जितेंद्र यादव पुत्र राम किशन यादव दोनों लोग अंजान शहीद बाजार में स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक से पैसा निकालने गए हुए थे बैंक से तकरीबन डेढ़ लाख रुपया निकाल कर आजमगढ़ में आरटीओ ऑफिस के पास मकान बनवाने के लिए जा रहे थे की रास्ते में पकवाइनार मोड़ के पास चाय पीने के लिए रूके उसके बाद बगल में ही लघुशंका करने के लिए गए हुए थे पुनः वापस आते समय चौराहे के पास रुपए से भरा बैग एक बाइक पर सवार दो बदमाश पिस्टल की नोक पर रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए पीड़ित व्यक्ति द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए वही तत्काल 100 नंबर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल आजमगढ़ की तरफ भाग रहे बदमाशों का पीछा किया नहीं लगा सफलता हाथ पीड़ित व्यक्ति द्वारा थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी जांच में जुटी पुलिस।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

 

और नया पुराने