Breaking News

घर से भागे जुगल प्रेमियों की नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता ने कराई शादी।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर पर गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुरली गुप्ता ने घर से भागे जुगल प्रेमियों की शादी कराई एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
नगर पंचायत जीयनपुर निवासी विनोद पुत्र गुल्लू बासफोर के बहन की शादी बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के नागपुर में हुई थी। विनोद अक्सर अपने बहन के घर आता जाता था। उसी गांव की रहने वाली गीता पुत्री लक्ष्मण से विनोद की आंखें दो चार हो गई दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया तीन रोज पहले दोनों घर से फरार हो गए। लड़की के पिता लक्ष्मण ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी लड़की को विनोद बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसके बाद पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर थाने लाई। लड़की को भी थाने बुलाया गया। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर खुरमुल्ली गुप्ता एवं सम्मानित नागरिक भी थाने पहुंचे। लड़की ने कहा मैं शादी करूंगी तो विनोद से ही करुंगी इसके बाद दोनों के जिद के आगे किसी का बस नहीं चला। समझाने बुझाने के बाद दोनों के रजामंदी के बाद जीयनपुर कोतवाली परिसर के सामने राधा कृष्ण मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता ने दोनों की शादी कराई साथ दोनों ने एक दूसरे के गले में जय माला डाला।सिंदूर पहना कर रस्में पूरी की गई।साथ ही आशीर्वाद दिया। इस मौके पर राजा  सोनकर, ज्ञानप्रकाश, सुभाष चंद्र जोशी, विदुर सोनकर, अजीम अहमद आदि लोग उपस्थित थे। इस नेक कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

  

और नया पुराने