Breaking News

सगड़ी विधान सभा के ब्लाक हरैया और अजमतगढ़ के बीएलओ की हुई बैठक।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

बोगस मतदाताओ को वोटर लिस्ट से निकाले --एसडीएम सगड़ी

01 जुलाई से 30 जुलाई को घर घर करेगे मतदाता पुनरीक्षण।

सगड़ी तहसील सगड़ी मीटिंग सभागार में गुरुवार को सगड़ी विधान सभा 345 के अजमतगढ़ और हरैया,अजमतगढ़ ब्लाकों की समस्त बीएलओ की बैठक उपजिलाधिकारी सगड़ी ने ली जिसका मुख्य उद्देश्य 01 जुलाई से 30 जुलाई तक घर घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है एव 09 और 23 जुलाई को समस्त बीएलओ अपने बूथ पर विशेष अभियान के तहत नाम जोड़े और हटाने के लिए मौजूद रहेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन ने कहा कि देवरा के अधिकतर बूथों पर मतदाताओ के नाम फर्जी तरीके से दर्ज है जो मतदान के दिन भी मतो का प्रयोग नही करते जैसे उरदिहा, रोशनगंज आदि ऐसे तमाम बूथ है जहाँ के लोग बोगस मतदान करते है ऐसे लोगो के नाम किसी भी दसा में वोटर लिस्ट में ना हो जो मतदान प्रतिशत को प्रभावित करते है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से 21 वर्ष के मतदाता किसी भी दसा में नाम नही छूटने पाए घर घर जा कर ऐसे मतदाताओ के अवश्य जोड़ दिए जाय और जेंडर अर्थात महिला पुरुष अनुपात भी बराबर रहे जो मतदाता सूची में गड़बड़ी है उसे दुरुस्त कर दिया जाय।जिन बीएलओ को कोई समस्या हो अपने सुपर्वजर से मिलकर समस्या का निस्तारण कराये।कहि भी किसी की शिकायत मिली तो उनपर कार्यवाही की जाएगी।प्रत्येक बूथों पर फार्म 06 एव 07 अवश्य रहने चाहिए।बीएलओ ने कहा कि सुपरवाइजर सहयोग नही करते है।जिसपर उन्हें फटकार लगाई गई।ईस दौरान तहसीलदार सगड़ी हीरालाल,नायब तसिलदार मनीष कुमार,विनोद सिंह,बिरजा सिंह,रामनयन शर्मा,अवदेश लाल श्रीवास्तव आदि रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

  

और नया पुराने