Breaking News

नवोदय प्रवेश परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के  जीयनपुर में स्थित नवोदय विद्यालय पर कक्षा 9 की जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 259 परीक्षार्थियों में से 238 परीक्षार्थी उपस्थित रहे व 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी पेपर कठिन  होने की वजह से परीक्षार्थियों के चेहरे लटके हुए थे वहीं विद्यालय के बाहर शांति हेतु भारी पुलिस बल तैनात रहा परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे के बीच संपन्न कराई गई और गेट पर ही छात्र छात्राओं से विधिवत तलाशी ली गई एवं कैलकुलेटर और मोबाइल सभी जमा करा दिए गए अभिभावक दूरदराज  से आए बच्चे सुबह से ही गेट पर लाइन लगाकर खड़े रहे 9:30 बजे के लगभग विद्यालय का ताला खोला गया और बारी-बारी से उनको प्रवेश दिया गया परीक्षा के दौरान पानी आज की व्यवस्था की गई थी जिससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो  नवोदय के प्राचार्य एच् एन पांडे ने बताया की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई व् उचित व्यवस्था की गई थी जिससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो  कहीं से कोई दिक्कत नहीं हुई 21 परीक्षार्थी मात्र अनुपस्थित रहे

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                             
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने