Breaking News

पारिवारिक कलह से अधेड़ ने खाया जहर हुई मौत ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

परिजनों ने कहा अत्यधिक दारू व मुर्गा खाने से सोते समय अचानक मौत।

जीयनपुर थाना क्षेत्र के चोको खुर्द गांव में पारिवारिक कलह से परेशान हो अधेड़ व्यक्ति ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई विदित हो राजकुमार पुत्र खन्ति की उम्र 42 साल मजदूरी कर कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जो गांव में तिलक समारोह में निमंत्रण खाकर घर लौटा और नशे में परिवार से वाद विवाद हुआ जिस पर उसने सल्फास खाकर जान दे दी वही परिवार के लोगों का कहना है कि अत्यधिक दारू पी जिससे इनकी अचानक बगीचे में सोते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम है भेज दिया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी मृतक राजकुमार के पास दो पुत्रियां व तीन पुत्र हैं जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है वही पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

प सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने