Breaking News

शीशम का पेड़ काटने के विवाद में हुई थी मार-पीट, इलाज के दौरान मौत।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

इलाज के दौरान हुई घायल की मौत।

शीशम का पेड़ काटने के विवाद में हुई थी मार-पीट।

सौतेले भाई की जमीनी विवाद में मार पीट पर इलाज के दौरान हुई मौत।

सगड़़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के काजी की डिडवानिया मैं जमीनी विवाद में शीशम का पेड़ काटने को लेकर 22 जून को सुबह 5:30 बजे लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग चोटिल थे  जिसमें सौतेले भाई श्रीराम चौहान पुत्र बंधन चौहान उम्र 55 साल की इलाज के दौरान बनारस में मौत हो गई  ।
विदित हो दोनों सौतेले भाइयों में आपसी जमीनी विवाद जिस पर चौकी , थाना , समाधान दिवस व तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर  मामला के निपटारे हेतु प्रयास उन्होंने किया किंतु समस्या ज्यों-की-त्यों बनी रही जिससे इन दोनों सौतेले भाईयों के परिवारों में शीशम के पेड़ काटने को लेकर लाठी डंडे से मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
जीयनपुर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था जिस पर आज मौत की सूचना से पुलिस सक्रिय  हुई व सुबह 4:00 बजे आरोपित पक्ष श्रीनिवास पुत्र बंधन चौहान उम्र 60 साल , कौशल्या पत्नी श्रीनिवास चौहान उम्र 56 साल , दीपक पुत्र श्रीनिवास  उम्र 17 साल , सूरज पुत्र श्रीनिवास  उम्र 15 साल , पूजा पुत्री श्रीनिवास उम्र 13 साल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
वही मृतक पक्ष से चोटिल भीषम पुत्र श्रीराम उम्र 16 साल , धनंजय पुत्र श्रीराम चौहान उम्र 14 साल , उर्मिला पत्नी श्रीराम चौहान उम्र 52 साल का इलाज चल रहा है व पिता की मौत की खबर सुनकर सदमे में है पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है जीयनपुर पुलिस द्वारा मंजू देवी पत्नी रामवीर के तहरीर पर धारा 147 ,  308 , 323 , 504 ,452 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है व मृतक श्रीराम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने