Breaking News

अवैध निर्माण को लेकर तहसील पर किया प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी थाना बिलरियागंज के जयगहा गांव में गाटा संख्या 03 का पुनवासी बनाम बुधई का बंटवारे का मुकदमा एस डीएम कोर्ट में चल रहा है एव दीवानी में भी मुकदमा विचाराधीन है।जिसपर एस डीएम द्वारा पुलिस और राजस्व निरीक्षक से आख्या मांगी जिपर एसडीएम द्वारा यथास्थिति कायम रखने का निर्देश दिया गया ।बावजूद बुधई आदि द्वारा विवादित भूमि पर निर्माण किया जा रहा है।और शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नही होने पर परिवार की महिलाएं,बच्चे पुरुष आदि सायम लगभग 04 बजे तहसील पर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
जबकि पुनवासी के विपक्षी बुधई द्वारा जबरदस्ती गाटा संख्या तीन पर कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है।जबकि दिवानी और तहसील में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद भी निर्माण कार्य जारी है ।और परिजन कई दिनों से निर्माण कार्य रोकने के लिए तहसील और थाना का चक्कर काट रहे है।जिसे लेकर छोटे छोटे बच्चों के साथ महिलाओ ने प्रदर्शन किया जबकि उपजिलाधिकारी मौके पर नही थे और देर तक शाम तक इंतजार करती रही।जबकि उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन ने कहा कि बंटवारे का वाद विचाराधीन है।जिसपर निर्माण किया जा रहा है ।और एक वाद दीवानी में भी विचाराधीन है।प्रदर्शन करने वालो में सविता,बिंदु,रेखा,मुनाकी देवी,सुनीता,मेघा आदि ने आरोप लगया की पुलिस निर्माण कार्य रोक नही रही है।ना ही तहसील अधिकारी ही निर्माण कार्य रोक रहे है यदि निर्माण कार्य रोका नही गया तो हम लोग तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मग

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने