Breaking News

रोजा़ इफ्तार पार्टी मे दिखा हिन्दू मुस्लिम एकता का मिशाल।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़़ी तहसील क्षेत्र के बनकटा बाजार में ग्राम प्रधान लौहर यादव द्वारा रोजा़ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।सामुहिक रोजा़ इफ्तार पार्टी का आयोजन लौहर यादव के बनकटा बाजार में स्थित आवास पर सम्पन्न हुआ।जहां हजारों की संख्या में पहुंचे हिन्दू मुस्लिम भाईयों ने एक साथ बैठकर रोजा़ खोला और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश किया।इस दौरान रोजा़ इफ्तार पार्टी में अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े हुए कई लोग मौजूद रहे।वहीं व्यापारी, चिकित्सक से लेकर साथ ही आमजन के साथ गरीब परिवारों की संख्या भी खूब रही। जिसमें हिंदू व मुस्लिम धर्मों को मानने वाले काफी संख्या में मौजूद रहे सभी एक साथ दस्तरखान पर बैठकर जुम्मे की आजान का इंतजार करते रहे जैसे ही अजान सुनी रोजेदारों के साथ ही हिंदुओं नेभी खजूर खाया उसके बाद लोगों ने इफ्तार पार्टी के अन्य लजीज व्यंजनों का लुप्त उठाया इफ्तार पार्टी के आयोजक ग्राम प्रधान लौहर यादव ने कहा की रोजेदारों को इफ्तार पार्टी आपसी सौहार्द वह भाईचारे को मजबूत बनाता है क्योंकि ऐसे आयोजनों से मुस्लिम भाइयों के साथ ही हिंदू भाइयों का समावेश होता है जो रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। उन्होंने इफ्तार पार्टी मैं आने वाले सभी का स्वागत किया और साथ ही इसके लिए धन्यवाद भी दिया।इस अवसर पर अभय नारायण पटेल पूर्व विधायक, श्याम नारायण यादव पूर्व विधायक, राम प्रताप यादव, डॉक्टर असद इदरिस,  राजेश यादव, भाने यादव, अरविंद यादव, नईम मास्टर, रिज़वान मास्टर, अल्लाउद्दीन, इम्तियाज़, राजू यादव, उमाशंकर यादव, दुर्ग विजय यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने