Breaking News

शान्ति समिति की बैठक में पशु तस्करी, और अबैध शराब पर होगी कार्यवाही।


आज़मगढ़।

सगड़ी ।

जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट पुलिस चौकी पर नवागत चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह ने  शांति समिति की बैठक की ।जिसमें सभ्रांत नागरिकों ने गावो में बिक रही अबैध शराब और पशु तस्करी का मुद्दा उठाया और क्षेत्र में जहरीली शराब से दो की मौत और दर्जनों बीमार का मामला से प्रधानों ने अवगत कराया जिसपर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग किया गया।

बैठक के दौरान क्षेत्र में हो रही घटनाओं को रोकने के लिए गस्त बढ़ाई जाय जिससे हो रही घटनाओं को रोका जा सके।चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अबैध शराब,और पशुतस्करी में कोई भी सिपाही संलिप्त पाये गये तो कठोर कार्यवाही की जाएगी बसर्ते आप सभी से अपील है कि चौकी और कोतवाली को तत्काल सूचना दे जिससे समय रहते हुये कार्यवाही की जा सके।उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदारी पुलिस पर न छोड़े बल्कि छोटे मोटे झगड़े स्वयम पंचायतो के माध्यम से निपटाएं।इस दौरान प्रधानों में रामानन्द यादव,हरिकेश यादव,शत्रुघन कन्नौजिया, रामशब्द यादव,शिवजोर यादव,ओमप्रकाश सिंहसाधु,लालचंद राय, ऊदल सोनकर,संतोष मिश्रा,राममिलन पटेल,आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने