आज़मगढ़।
सगड़ी।
बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री से मिलकर मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा।
लखनऊ से सीधे पहुँची बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने।
बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे के लिये मुख्यमंत्री से करुँगी वार्ता- बंदना सिंह
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा के मुराली का पूरा में 18 लोंगो का घर एवं कई लोगों की फसल तथा कृषि योग्य भूमि घाघरा नदी के कटान से बाढ़ में समाहित हो गयी है।
ज्ञातव्य है कि सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में महुला गढ़वल बांध से सटे गाँव प्रति वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहते है, कई घर और कई एकड़ कृषि योग्य भूमि बाढ़ में समाहित हो जाती है, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है।
आज क्षेत्र की विधायक बन्दना सिंह लखनऊ से सीधे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुँची, उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान विधायक बन्दना सिंह ने कहा कि- बाढ़ हमारे क्षेत्र की एक बड़ी समस्या है, प्रति वर्ष इससे जनता प्रभावित होती है , इसका निराकरण करने का प्रयास करुँगी, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ , इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से वार्ता कर उनके आवास एवं फसल तथा कृषि योग्य भूमि के लिए मुआवजा दिलाने का प्रयास करुँगी।
इस दौरे में रामप्रसाद पटेल, रमेश, हरिराम, रामप्रीत, प्रधान दानिश, शमीम अहमद, सफरुद्दीन, फरहान अनवर, हाजी इरसाद, नागेन्द यादव, केशव सिंह, चंद्रकांत सिंह, मंटू सिंह, कैलाश यादव, एहतेशाम, रामवृक्ष गौतम आदि लोग साथ रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़