आज़मगढ़।
सरायमीर।
स्थानीय नगरपंचायत क्षेत्र के चौक स्थित इमामबाड़ा पर शुक्रवार को देर रात नगर संघर्ष समिति की बैठक संम्पन हुई, नगर में हो रही आये दिन चोरी, बिजली समस्या व कूड़ा,नाली सफाई आदि को लेकर पूर्व चेयरमैन ओबैदुर्रहमान संयोजक व उमेश पाठक के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ओबैदुर्रहमान ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार चोरियों की बाढ़ सी आ गयी है, मुख्य मार्ग पर स्थित दो बड़े प्रतिष्ठान में एक महीने के भीतर हुयी भीषण चोरी का खुलासा अबतक नहीं हो पाया। ऐसी परिस्थिति में नागरिकों के भीतर एक प्रकार की असुरक्षा की भावना घर कर गयी है। दूसरी ओर बिजली की समस्या आये दिन आने वाले फाल्ट के कारण विकराल रूप धारण कर रही है।जिसके निदान के लिये व्यक्तिगत रूप से नागरिकों द्वारा संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा है किन्तु नतीजा वही ढाक के तीन पात ही नज़र आ रहा है और न ही नगर क्षेत्र में सफ़ाई की व्यवस्था ही चुस्त दरुस्त नज़र आ रही है।ऐसी परिस्थिति में नागरिक आंदोलन करने के लिये बाध्य हो रहा है।
बैठक में नागरिक संघर्ष समिति का नया चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें एम. ज़फ़र खान को सर्वसम्मति से संयोजक, रंजन चौधरी"आज़र" को अध्यक्ष तथा 30 लोगों को समिति का सदस्य चुना गया।
इस अवसर पर अरविंद कुमार, मोहम्मद असलम,बेलाल अहमद,नरायण गौड़,लालजी सेठ,मन्नू बरनवाल, कलीम जामई,एहतेशाम ज़ैदी,श्रीयुत श्रीराम,ग्रीशचन्द,गुफरान, शहजादे, जन्त्री प्रजाति,आज़म,खुर्शीद अहमद, सोनू गिरी, सुधीर मुगली,आकाश बरनवाल,हीरा लाल गौतम आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।