Breaking News

दिन दहाड़े 154000 हजार रुपयों की लूट।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

हौसला बुलंद बदमाशो ने दिन दहाड़े दिया घटना को अजाम।

रुपए से भरा बैग पिस्टल के नोक पर लूट कर हुए फरार।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना को बदमाशों ने दिया अंजाम बताते चलें कि- कमल गौड़ पुत्र रामबदन गौड़ भदाव निवासी थाना बिलरियागंज ने अपने मालटारी में स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से पैसे लेकर देवापार यूबीआई बैंक में पैसा जमा कराने अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, कि रास्ते में नदौरा गांव के पास पहुंचा था, तभी पीछे से दो बदमाश बाइक से आए और धक्का मारकर गिरा दिया। बाइक से गिरने के बाद कमल गौंड को बदमाशों ने पीछे से पकड़ लिया दूसरा बदमाश पिस्टल के मुठिया से सर पर वार कर दिया, जिससे बुरी तरह घायल कमल गौड से रुपयों से भरा बैग 154000 हजार रुपये बदमाशों ने छीन लिया और उनकी मोबाइल छीन कर खेत में फेंक दी, पीड़ित ने जब शोर मचाया तो आस-पास के गांव वाले दौड़ कर आए तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए, गांव वालों ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल थाने को सूचना दी वही मौके पर पहुंचे आला अधिकारी एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह जीयनपुर कोतवाल मुनिष चौहान महाराजगंज थाना एसओ विवेक यादव मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किय। पुलिस जांच में जुटी हुई है घायल व्यक्ति कमल गौड़ पुत्र रामबदन गोंड़ का इलाज निजि हॉस्पिटल शिवा नर्सिंग होम पर चल रही है, पुलिस द्वारा थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     ज़ोन रिपोर्टर

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                               Samachar india live
                                Bureau Azamgarh

और नया पुराने