आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के राजूपट्टी गावँ स्थित शिकदारपुर शिव मंदिर के पोखरे पर गावँ के सहयोग से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, अंखड कीर्तन का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। अखंड कीर्तन के बाद आयोजित भव्य भंडारे में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
कीर्तन के बाद सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मन्दिर के पुजारी विश्वनाथ ने मानव जीवन को एक बहुत बड़ी उपलब्धी बताते हुए कहा कि- मानव को दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए। दीन-दुखियों की सेवा करने से भगवान भी प्रसन्न रहते हैं। मानव को अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य भी करना चाहिए। गाय माता की भी सेवा करनी चाहिए। गायों को चारा पानी एवं मधुर मिष्ठान खिलाने से प्राणी के सात जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं। भजन कीर्तन के दौरान शिव मन्दिर पर हर हर महादेव के जयकारों और भजनों से गूंज उठा, भण्डारा देर रात तक जारी रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र मौर्य, उमाकांत, महेश, विनोद मौर्य, रवि मौर्य, अर्जुन कुमार, प्रकाश मौर्य, अमित गुप्ता अवधराज सरोज (प्रधान राजुपट्टी ) आदि का सहयोग रहा।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
Samachar india live
Bureau Azamgarh