मऊ।
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत दर्जनों गांवों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अमन-चैन कायम व अपराधियों समेत अवैध धंधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने तेज-तर्रार दरोगा अमरजीत यादव की तैनाती कर दी है। नवागत पुलिस चौकी प्रभारी ने रविवार को चौकी परिसर में क्षेत्र के प्रधानों से सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने के सम्बंध में बैठक बुलाई। बैठक में प्रधानों व गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित करते नवागत चौकी प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में जनता का सहयोग मिला तो किसी भी हालत में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अमन-चैन स्थापित करने से लगायत लोगों की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर दुबारी प्रधान प्रतिनिधी अनिल सिंह, विजयशंकर यादव, ओमप्रकाश गोंड, श्यामनारायण सिंह, टिंकल तिवारी, रमेश यादव, उमेश राजभर, जगदीश प्रसाद, महेन्द्र यादव, श्रवण गोंड समेत दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
धन्नजय दुबे रिर्पोटर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ