आगरा।
आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-
आगरा। उत्तर प्रदेश नव निर्वाण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी द्वारा फ़ेसबुक पर ताजमहल पर भगवा वाली फ़ोटो लगाये जाने के बाद किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए आगरा पुलिस ने तत्परता दिखाई और सदर पुलिस ने बीती रात रविवार को अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश नव निर्वाण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने अपनी Facebook पर ताज महल पर भगवा लगा फोटो पोस्ट किया था और इस फोटो को पोस्ट करने के बाद आगामी 3 नवंबर को सभी हिंदुओं को आगरा पहुंचने का निमंत्रण भी दिया था। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने सभी हिंदुओं से अपील की थी कि फोटो अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। भगवा लगे ताजमहल का फोटो शेयर होने के बाद लोग अपनी टीका-टिप्पणी नहीं कर रहे थे।
जैसे ही यह खबर आगरा पुलिस पर पहुंची तो पुलिस अलर्ट हो गई। बीती रात को थाना सदर पुलिस ने ताजमहल के भगवा झंडा लगाकर फोटो पोस्ट करने वाले उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ में हिंदू जागरण मंच के अविनाश राणा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हिंदूवादी नेताओं को सूचना मिली कि सदर पुलिस ने अमित जानी और हिंदूवादी नेता अविनाश राणा को हिरासत में लिया है। इसके बाद आक्रोशित हिंदूवादी नेता थाना सदर पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
मून ब्रेकिंग के सामने उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद ताज महल को तेजो महल कहना भूल गए हैं। अगर पुलिस को गिरफ्तार करना है तो संगीत सोम को गिरफ्तार करें। जिसने ताजमहल को तेजोमहल कहा। अमित जानी ने कहा पुलिस प्रदेश सरकार के उन तमाम नेताओं को गिरफ्तार करें जो ताज महल को तेजोमहल कहकर बयान दे रहे हैं। पुलिस ने केवल अमित जानी को ही गिरफ्तार क्यों किया। क्या ताजमहल पर भगवा लगाना कोई अपराध है।
ये वही अमित जानी है जिसने बसपा के शासन में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्तियों को तोड़कर सुर्ख़ियों में आया था। अमित जानी ने कहा कि मैने मुलायम सिंह के कहने पर मायावती की मूर्ती तोड़ी थी।
थाना सदर पुलिस की हिरासत में मौजूद अमित जानी ने अपने आप को सच्चा हिन्दू बताकर मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला है। फ़िलहाल पुलिस अमित जानी के खिलाफ कार्यवाही कर रही है और हिंदूवादी थाने पर हंगामा कर रहे हैं।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आगरा।
