Breaking News

आगरा: प्रेमी युगल का हाइबोल्टेज ड्रामा।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

आगरा के थाना सिकन्दरा क्षेत्र स्थित गुरूद्वारा के सामने प्रेमी युगल का हाइबोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल घर से भागे एक प्रेमी युगल को पुलिस और परिवारीजनो ने जब पकड़ा तो प्रेमी ने हाइवे पर जबरदस्त उत्पात मचाया। प्रमिका को परिजनों से छुड़ाने के लिये प्रेमी हाइवे पर जाकर तेज रफ्तार गाड़ियों के आगे लेट गया, गनीमत रही कि पावर ब्रेक लगा कर गाड़ीयां रुक गयी वरना कुछ भी हो सकता था। सादा वर्दी में आये पुलिस कर्मियों की जान सुख गयी और उन्होंने जल्दी से उसे उठाया तो वहीं स्थानीय लोग मामले को अपहरण समझ कर इकट्ठा होने लगे। इस दौरान पुलिस और परिवार से नोकझोंक के बीच प्रेमी अचानक चकमा देकर वहां से भागने में सफल हो गया।
आपको बता दें कि मथुरा के थाना हाइवे के मिर्जापुर गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को गांव के ही युवक से प्रेम हो गया था। पांच दिन पहले किशोरी घर से 1 लाख 63 हजार रुपये चुराकर प्रेमी के साथ भाग गई। प्रेमी उसे अपने साथ लेकर आगरा के बोदला सेक्टर 16 में अपनी बहन के यहां ले आया।  रविवार शाम को लड़की के परिजन मथुरा हाइवे थाना पुलिस के साथ आये और आगरा दिल्ली हाइवे स्थित गुरुद्वारा के पास उन्हें पकड़ लिया। किशोरी को परिवार की गिरफ्त में जाता देख युवक मौके पर चिल्लाने लगा यह मेरी है और अचानक से हाइवे पर बीच सड़क पर जाकर लेट गया। सामने से तेज रफ्तार वाहन ने तत्काल ब्रेक लगा दिए वरना युवक के चीथड़े उड़ जाते। लड़की के परिवार के साथ सादा वर्दी में पुलिसकर्मी आये थे उन्होंने उसे पकड़ कर किनारे किया। अचानक यह सब होने पर लोगो को लगा कि अपहरण हो रहा है और उन्होंने पुलिसकर्मियो को घेर लिया। इस दौरान युवक चीख चीख कर लड़की पर अपना हक जताता रहा और जैसे ही उसे मौका मिला वो चकमा देकर फरार हो गया। किशोरी की माँ ने बताया कि उसकी बेटी घर से भागी है और घर का 1 लाख 63 हजार रूपये भी ले आयी है। फिलहाल मथुरा पुलिस किशोरी को लेकर चली गयी है और युवक की गिरफ्तारी के लिए सिकन्दरा पुलिस को जानकारी दे गयी है। किशोरी की मां का कहना है कि- हमारी लड़की को भगा कर लाया है मथुरा मिर्जापुर के रहने वाले है 1 लाख 71 हजार रूपये लेकर आये है ये 27 तारिख से परेशान है हम ,प्रेमी युवक ने कहा कि लड़की मेरे संग रहना चाह रही है और ये जबरदस्ती ले जा रहे है मार रहे है मुझे पुलिस वाले ले जा रहे है।

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

          

और नया पुराने