आज़मगढ़।
सगड़ी।
जमकर किया प्रदर्शन।
जो कर्मचारी अंदर थे वह अंदर ही रह गये, जो बाहर थे वह बाहर ही रह गये।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक पर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एवं लखनऊ में हुए कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अजमतगढ़ ब्लॉक के मुख्य गेट पर ताला जड़कर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
17 सूत्रीय मांगों को लेकर एवं कार्यकत्रियों पर लखनऊ में पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज के विरोध में जमकर नारेबाजी करते अजमतगढ़ ब्लॉक के मुख्य गेट पर ताला बंद कर जमकर प्रदर्शन किया। और नारे लगाए " चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी हो" सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे आदि नारे लगा रहे थे। वही चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा ।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कसुमलता उपाध्यक्ष, लीलावती, कालिंदी, उषा, सुनीता, आशा, सुमन,पूनम,सावित्री, रेखा, पार्वती आदि महिला मौजूद रही।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ज़ोन रिपोर्टर
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
Samachar india live
Bureau Azamgarh