Breaking News

अवैध खनन में एसओ चिरैयाकोट सस्पेंड।

मऊ।

मऊ। अवैध खनन में सांसद व्दारा पकड़ी गई सात ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिये जाने के मामले में एसपी ने एक दिन पूर्व ही हटाये गये सरायलखंसी इंस्पेक्टर को शनिवार की रात निलंबित कर दिया। इंस्पेक्टर ने चिरैयाकोट की कमान संभाली थी। एसपी की इस कार्रवाई के बाद महकमें में खलबली मच गई है।
सांसद हरिनरायन राजभर ने तीन दिन पूर्व सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी में छापेमारी करके अवेध मिट्टी खनन करते हुये साय ट्रैक्टर ट्रली पकड़ कर एसओ सरायलखंसी सुनील तिवारी को दिया था। मामले में थानाध्यक्ष ने बाद में सभी वाहनों को बिना कार्रवाई के पैसे लेकर छोड़ दिया था। इसकी शिकायत पर एसपी ने थानाध्यक्ष को हटाकर चिरेयाकोट का थानाध्यक्ष बना दिया था। इसकी शिकायत सांसद ने डीआईजी आजमगढ़ को पत्र लिखकर की। मामले में फिर एसपी ललित कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर सुनील तिवारी को निलंबित कर दिया।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
     ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                ब्यूरो मऊ

     

         

और नया पुराने