आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर मे चुनाव की घोषणा होते ही जहां प्रत्याशियों के जनसंपर्क हुए तेज हो गए हैं, वही सम्भावित प्रत्याशी अपने अपने मतों को सहेजने में लगे हैं, पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की घोषणा होने से पहले जमीनी नेता कहे जाने वाले पुराने भाजपाई लालू जायसवाल के मैदान मे आने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
नगर पंचायत में जमीनी स्तर से जुड़े लालू जायसवाल के मैदान में आने से कुछ प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ाकर रख दी है, क्योंकि जमीनी स्तर से जुड़े होने के नाते व्यक्तिगत लोगों में अच्छी पकड़ है।
नगर वासियों का कहना है कि- हम लोग ऐसा प्रत्याशी चाहते हैं कि जो आने वाले समय में हमारे नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए और समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करें और समाज में व नगर के विकास में तत्पर सहयोग करता रहे। विकास ही हमारी प्रथमिकता में है।
नगर पंचायत निवासी डब्लू गुप्ता ने कहा कि- हमारे नगर पंचायत को ऐसा प्रत्याशी चाहिए जो बड़े बूढ़े से लेकर नौजवानों में आने वाले समय में सही राह पर चलने के लिए उत्साहित करें और हमारे नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने में मदद करें।
नगर पंचायत जीयनपुर में जगह जगह कार्यकताओं ने लालू जायसवाल का स्वागत भी किया, समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
लालू जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि- हम समाज मे भयमुक्त व भाईचारगी की मिशाल पेश करना चाहते हैं, नगर पंचायत जीयनपुर की जनता हमारे लिए जैसे खड़ी रहती है वैसे ही हम नगर पंचायत जीयनपुर की जनता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
मुख्य रूप से वहाँ उपस्थित मुकेश जायसवाल, अभिषेक मद्धेशिया, पवन श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, पवन वर्मा, बंटी गुप्ता, भकालू मद्धेशिया, संजय गुप्ता, लालू सोनकर, सोनू जायसवाल, आनंद चौरसिया आदि लोग रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ज़ोन रिपोर्टर
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
Samachar india live
Bureau Azamgarh