आज़मगढ़।
शाहगढ़।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद उदयभानपुर मोड़ पर वाहन के इन्तेजार में सड़के किनारे खड़ी महिला व दो बच्चे बाईक की टक्कर लगने से एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल।
घायल मां व बेटी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर उपचार्थ भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तथा बाइक चालक को भी चोट आई उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर लाया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार को दिन में लगभग 4 बजे ग्राम हुसैनाबाद उदयभानपुर निवासिनी सोहैमा खातून उर्फ गुड़िया वाहन के इन्तेजार में अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के ही ग्राम पाही निवासी राजकुमार पुत्र रामनाथ तेज रफतार बाईक पर सुरेश पुत्र टुवर को बैठा कर जीयनपुर की तरफ जा रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मारी, टक्कर लगने से बालिका सबा डेढ वर्ष व आयशा तीन वर्ष व मा सुहैमा खातून 25 वर्ष घायल हो गईं। चालक राजकुमार 23 वर्ष भी बाइक से गिर कर जख्मी हो गया। बालिका सबा की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल आयशा व सुहैमा खातून को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़