मऊ।
रानीपुर थाना अंतर्गत मंडूसरा ग्राम सभा के लहुराबन के रघुबाबा की कुटी से दो साध्वी अनुसुइया भारती व सीता राम भरती और एक साधू कपिलानंद भरती को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया जो कि लहुराबन में विगत 9 महीने से रहते थे । कोडिया बिलरियागंज थाना निवासी जयराम सरोज पुत्र दलसिंगार ने बिलरिया गंज थाना में विगत तीन वर्ष पहले अपनी दो बच्चियों सोनी और मोनी की गुम सुदी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी तब से जयराम सरोज अपनी अपनी दोनों बच्चियों को ढूढने में रत दिन एक कर रखा था । किसी तरह से जयराम को सुराग लगा कि इसकी दोनों बच्चियां रानीपुर थाना के मंडूसरा ग्रामसभा के लहुराबन में रघुबाबा की कुटी पर रहती है जिसकी सूचना उसने रानीपुर थाने पर दी जयराम सरोज की निशान देही पर 100 न. ने रघुबाबा की कुटी से कपिलानंद भरती के संग दोनों बच्चियों को पकड़कर थाने ले आयी । थाने पर पूछताछ के बाद कपिलानंद साधू ने बताया कि मैं विशुनपुरा थाना के डोंगरिया जिला बिहार का रहने वाला हूँ और ये दोनों बच्चियां मुझे बिहार के कामाख्या मंदिर के पास 18 वर्ष पहले मिली थी तब से मैं इन्हें सतना, डिंडोरी, मैहर के पास अमर पारन , विंध्याचल, आजमगढ़ आदि जगहों पर रह चुके है । बिलरिया थाना निवासी जयराम सरोज का कहना है की मैं तिन वर्ष पहले गुम हुई बच्चियों की बिलरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है और साध्वी के रूप में अनुसुइया भारती मेरी बड़ी लड़की सोनी और साध्वी रूप में सीताराम भारती मेरी छोटी लड़की मोनी है । जयराम सरोज की पत्नी चंद्रावती देवी ने कहा की मेरी छोटी बच्ची मोनी के पैर के कानी अंगुली की बगल वाली अंगुली कटी है जो कि निशान देहि पर सही साबित हुआ । लेकिन दोनों साध्वियों का कहना है की ये मेरे माता पिता नहीं है हमारा जो भी हैं साधू कपिलानन्द भारती ही है हम इन्ही को जानती है । दोनों लोगों का मलाला संगीन है । साय 4 बजे रानीपुर प्रभारी राममूरत यादव ने बिलरिया गंज थाना प्रभारी व महिला पुलिस को ये सब मामला सौप दिये और बिलरिया गंज से आई पुलिस टीम ने दोनों साध्वी , साधू और जयराम सरोज के परिवार को लेकर बिलरियागंज थाने चली गयी।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ