Breaking News

अध्यक्ष पद से दो प्रत्याशियों ने नाम ले लिया वापस।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

अध्यक्ष पद के लिए 3 महामंत्री पद  के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे।

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय और महामंत्री पर चौकोड़ीय होगी लड़ाई।

उपाध्यक्ष पद और पुस्तकालय मंत्री के दो दो प्रत्याशियों के बीच होगी आमने-सामने की टक्कर।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी चंदन कुमार और विभय चौहान ने नाम वापस ले लिया ।
अब अध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशी  और महामंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे है।

चुनाव अधिकारी डॉक्टर कैलाश नाथ गुप्त एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राम अवध सिंह यादव ने बताया अध्यक्ष पद से दो प्रत्ययाशियो द्वारा नाम वापस लेने से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद के लिए आशीष यादव, साधना यादव,और रामरतन कुमार के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होगी ।

महामंत्री पद के लिए विनय कुमार, वृंदापत कुवंर, अजीत कुमार और रामनयन यादव चुनाव मैदान में हैं, जिनके बीच चौकोणीय लडाई होगी।

उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी के बीच आमने सामने की टक्कर होगी।

वही पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल कुमार  और अशोक यादव आमन सामने होगें।

शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए प्रशांत कुमार यादव के अकेले नामांकन होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है ।

रिपोर्ट-  मनोज चतुर्वेदी
    ज़ोन रिपोर्टर

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने