आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मेघई खास निवासी लौटन राम66पुत्र रघुबर की गाँव के सामने पोखरी में डूबने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि गुरुवार की रात में खाना खाकर सोये थे।10 बजे रात में ही परिजनों को अचानक पता चला कि वे चारपाई पर नहीं है। लोगों ने काफी खोजबीन की। पता नहीं चल सका। शुक्रवार को दिन में11बजे गाँव के पूरब स्थित पोखरी में किसी ने शव उतराया देखा।पोखरी में सिघाड़ा पड़ा हुआ है।वे शौच के लिए प्रायःबाहर जाते थे।लोगों के पहुँचने पर पता चला कि यह लाश लौटन की है।लोगों की मदद से पोखरी से लाश को निकालकर घर लाये।सूचना पर कोतवाल मुनीष चौहान ने मौके पर पहुँच कर ग्राम प्रधान के सहयोग से पंचनामा बनवाकर लाश को पी.एम.के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक के पत्नी का नाम सुरसती है।उनके पास दो लड़के सत्यदेव 25,बलवंत 20 है।जिसमें बलवंत की शादी नही हुई है। 6 लड़की है।सभी की शादी हो चुकी है।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ज़ोन रिपोर्टर
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़