Breaking News

बसपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में बसपा नेता सन्तोष सिंह "टीपू" ने किया जनसंपर्क।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

नगर पंचायत अजमतगढ़ में बसपा समर्थित उम्मीदवार कुमार गौरव के पक्ष में बसपा नेता संतोष सिंह "टीपू" ने लोगों से जनसंपर्क किया, उनकी समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन भी दिया, इस दौरान उन्होंने कहा कि-  अजमतगढ़ नगर पंचायत के विकास के लिए कुमार गौरव दृढ़ संकल्पित हैं, साफ सफाई की व्यवस्था के साथ, सुलभ शौचालय की अच्छी व्यवस्था की जाएगी जिससे आम नागरिकों को जिससे अच्छी सुविधाएं मिल सके, हर वार्डो में विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप माजिद, सतीश राय, केशव सिंह, नागेंद्र यादव, चंद्रकांत सिंह, अशोक निषाद, चरन निषाद, रामवृक्ष , गौतम, रमेश कुमार सहित सैकड़ों लोग साथ मे रहे।

रिपोर्ट-  ब्यूरो

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने