Breaking News

नगर पंचायत जीयनपुर में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय द्वारा किया गया। जिसमें नगर पंचायत जीयनपुर के तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि बीजेपी ने जिस व्यक्ति को टिकट दिया है वह ईमानदार छवि सभी लोगों के बीच में रहने वाला व्यक्ति हैं। पार्टी ने भरोसा करके टिकट दिया है जिसको आप नगरवासी का सहयोग रहा तो यहां से भाजपा चुनाव जीतकर परचम लहराने का काम करेंगी।
वही वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज भी हमारा नगर पंचायत हर विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है जो 25 सालों में पूर्व चेयरमैन नहीं कर पाए वह काम लालू जायसवाल को चुनाव जीत जाने के बाद नगर पंचायत को सुंदर व स्वच्छ विकास की राह पर हमेशा तत्पर रहेंगे। आप लोगों का सहयोग मिला तो जीयनपुर में अलग ही फिजा भाजपा की होगी।
भाजपा प्रत्याशी लालू जायसवाल ने कहा कि जो भरोसा भारतीय जनता पार्टी ने हम पर किया है। उस भरोसे पर हम चुनाव जीतकर खरे उतरने का काम करेंगे। आने वाले समय में हमेशा जनता के साथ रहेंगे जो भी हो सके हर तरह से विकास के लिए तत्पर रहेंगे  विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।
इस मौके पर दिवाकर सिंह, तारकेश्वर ओझा, जयप्रकाश सिंह, सतीश राय, मुकेश जायसवाल, डब्लू गुप्ता, रोहित उपाध्याय, सुरेश प्रजापति, हिमांशु जायसवाल, सरवन सोनकर, लालू सोनकर, अमरनाथ जायसवाल, संतोष जायसवाल, सोनू सिंह, पुनित जायसवाल, राजेश चौहान, संजय गुप्ता, राजा सोनकर, माधव सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, नीलू श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-  मनोज चतुर्वेदी
    ज़ोन रिपोर्टर

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने