आज़मगढ़।
सगड़ी।
नयी ग्राम पंचायत होने के बाद भी विकास से महरूम।
पूर्व के जन प्रतिनिधियों ने गांव को रखा विकास से दूर।
सगड़ी ब्लाक अजमतगढ़ के हरखोरी गांव में गुरुवार को ग्राम पंचायत में काली डीह स्थान परिसर में खुले आसमान के नीचे प्रधान पति रामअवध कन्नौजिया की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गांव को विकसित बनाने, पर्यावरण और खुले में शौच न करने आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया ।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने हरखोरी पूर्वे का विकास नहीं किया जिसके कारण ग्राम सभा के लोगों को अब तक न तो पंचायत भवन , प्राइमरी स्कूल, जच्चा बच्चा केन्द्र, आगनबाडी केंद्र आदि नहीं बनवाया गया ।जो इसके पूर्व यह ग्राम पंचायत बड़ागांव पुनापार ग्राम सभा का राजस्व पूर्वा हुआ करता था ।पर वर्ष 2015 में इस राजस्व पूर्वे को ग्राम पंचायत बनाया गया जिसकी आबादी लगभग 2500 लगभग है। खुली बैठक के दौरान गांव को विकसित करने हरा भरा बनाने नाली सड़क मनरेगा शिक्षा आदि पर भी विचार विमर्श किया गया एवम गांव को विकसित करने के लिए ग्रामीणों ने पुरजोर मांग उठाई। वही प्रधान प्रतिनिधि राम अवध कनौजिया ने कहा कि स्कूल, आगनबाडी, पंचायत भवन,जच्चा बच्चा केंद्र आदि के लिए ब्लाक तहसील से लेकर जिले तक कई बार गुहार लगाई गई पर अब तक मूल सुविधाएं गांव को नहीं मिल सकी। दूसरी तरफ गांव के अधिकतर ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। और कोई भी सरकारी भवन बनाने आदि पर अवरोध पैदा किया जा रहा है इस दौरान रामरूप, सेवक गोंड़, पबारु यादव, मानकी, रामजीत यादव ,राजमन, राम सिंह ,जगवत,प्रधान सुनीता कनौजिया, नंदलाल ,जयराम सिंह ,राणा प्रताप, बाबूराम, अवधेश सिंह ,भीमसेन, कन्हैया गोंड़, रणधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ज़ोन रिपोर्टर
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़