आज़मगढ़।
आज सुबह 6 बजे थाना कन्धरापुर क्षेत्रान्तर्गत सेहदा जंगल के पास पुलिस मुठभेड़ में लूट, डकैती तथा पशु उठाने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का प्रमुख सदस्य आतिश पुत्र कयूम, निवासी- बक्सपुर, बरदह को गिरफ्तार किया। इसके द्वारा अपने साथियों के साथ जनपद आजमगढ़ सहित जनपद जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, वाराणसी सहित कई जनपदो में तीस से ज्यादा लूट,डकैती व पशु चोरी की वारदात की गई है। अभियुक्त आतिश मुठभेड़ में घायल हुआ है जिसे वाराणसी रेफर किया गया है। अभियुक्त के पास से एक अद्द कट्टा 303 बोर, कारतूस व एक बोलेरो बरामद हुआ है।
मुठभेड़ में कंधरापुर थाने में तैनात सिपाही अभिषेक सिंह
भी बदमाशों की गोली से घायल. जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़