आज़मगढ़।
अमिलो।
सठियांव ब्लॉक के कस्बा सराय में जेरे एहतमाम अंजुमन हैदरी के तत्वावधान में शुक्रवार को चेहल्लूम का जुलूस निकाला गया। जिसमे दूर दराज से अंजुमनो ने शिरकत की । जुलसे अज़ा बरामद हुआ अपने कदीमी रास्ते से मातम करते हुए कर्बला तक पहुंचा ।
कस्बा सराय गांव में चालीसवाँ जुलूस निकाल कर नौहा पेश किया, जीते जो रहे अगले बरस रोएंगे मौला,सीना जनी,जंजीर का मातम पेश किया । मौलाना फ़िदा हुसैन ने वाकेयाते कर्बला मसायेब बयान किया जिसे सुनकर लोगों की आँखे नम हो गई इसके बाद अंजुमन हैदरी ने नौहा ख्वानी व सीनाजनी किया और जंजीर का मातम किया ।मोहर्रम का महीना गम का महीना हैं यह मातमी पर्व पर हज़रत इमाम हुसैन अलैहि0 सलाम की याद में मनाया जाता हैं ।कार्यक्रम में मुख्य रुप से सफिक हैदर,मोहम्मद नसीम,मिसम अब्बास, इस्माइल फारूखी, तहम्मुल,रहबर,अजीम फारूखी, निज़ामुद्दीन,शाहनवाज, फैसल,सज्जाद,आदि लोग शामिल थे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़