Breaking News

पत्नी के इलाज के बाद घर पहुंचते ही घर देख पति रह गया आवक हुई थी लाखों की चोरी

आज़मगढ़।

सगड़ी।

चोरों ने कई लाख का माल किया पार। घर में खुले रोवे के सहारे घर में घुसे थे चोर।

रौनापार थाना क्षेत्र के रैचंद पट्टी वाला जानी गांव निवासी नागेंद्र पटेल पुत्र स्वर्गीय राजपथत पटेल मुंबई से अपने पत्नी लड़के समेत घर लौटा ।तो घर का दरवाजा खोलकर देखा तो घर के अंदर रखें बक्से तीन कमरों में बक्से व अटैची का ताला तोड़कर सारा सामान गायब था। बताते चलें कि नागेंद्र पटेल की पत्नी शांति देवी .की तबीयत जून 2017 में खराब हो गई ।24 जून 2017 को नागेंद्र पटेल अपने पत्नी शांति को लेकर अपने लड़के राजेश जो कि मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है ।के यहां इलाज कराने के लिए चला गया  इलाज कराकर आज 11 बजे दिन में घर पहुंचा। तो नवनिर्मित घर का दरवाजा खोला तो अंदर तीन कमरे में रखे दो बड़े वक्से दो छोटे बक्से  6 अटैची का ताला तोड़कर आभूषण गायब थे। जिसमें रखा तीन हार दो मंगलसूत्र दो नथिया दो मांग टीका तीन अंगुठी 3 करधन एक सोने की चेन 3 पायजेब 3 करधन सहित 600000  लाख के गहने  लगभग ₹10000 का बक्सा में रखा साड़ी व कपड़ा गायब था। इस इस बात की भनक लगते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के साथ नागेंद्र पटेल आज 1:00 बजे दिन में रौनापार थाने पर जाकर इस बात की तहरीर दिया। नागेंद्र पटेल के घर पर कोई नहीं था पीड़ित राजेंद्र पटेल ने बताया कि  चोरी घर में खुले रोमा के सहारे से हुई है। नागेंद्र पटेल का परिवार मूल रूप से देवारा खास राजा के बगहवा गांव का निवासी है ।जो की कटान में कई वर्षों पूर्व घर कट जाने के बाद रायचंद पट्टी गांव के बाला जानी में आकर नया मकान बनवा कर रहे हैं।

रिपोर्ट- ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़।

और नया पुराने