Breaking News

चार वर्षीय बच्ची की मौत का खुलासा।

मऊ।

मऊ/मुहम्मदाबाद गोहना के वलीदपुर बिचलापुरा मुहल्ले में गत 16 नवम्बर को एक अहाते से मिला चार वर्षीय बच्ची के शव के मामले में जाँच कर रही पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एडिशनल एसपी शिवाजी शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी आरके द्रिवेदी ने रविवार को थाने में एक प्रेस वार्ता कर बालिका के मौत का कारण आरोपी लड़की एव मृतक बच्ची की बड़ी बहन के बीच समलैंगिक सम्बन्ध बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान कोतवाली प्रभारी आरके द्रिवेदी ने बताया कि कोतवाली के वलीदपुर बिचलापुरा मुहल्ला निवासी वारिस हुसैन की चार वर्षीय पुत्री किस्मत जहरा 11 नवम्बर को चेहल्लुम के दिन गायब हो गयी थी। पिता वारिस हुसैन ने 13 नवम्बर को थाने में अज्ञात के विरुद्ध सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से एसपी ललित कुमार, सीओ, एसओजी टीम, कोतवाली प्रभारी द्वारा खोजने के सारे बिकल्प अपनाये गए, परन्तु कोई सफलता नही मिली। गत 16 नवम्बर को गांव के अहाते में इस बच्ची का शव मिला। पिता वारिस हुसैन की तहरीर पर अहाते के मालिक बद्री सेठ उनके पुत्र मनीष व उनकी पुत्री सलोनी के बीच पुलिस ने सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लेने के बाद पुलिस हत्या के कारणों को जानने में लगी थी कि इसी बीच रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। हत्या के कारणों को पुलिस ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की और मृतक बच्ची की बड़ी बहन कक्षा 10 और 11 की छात्रा है। इन दोनों में समलैंगिक सम्बन्ध था, जो एक दूसरे से काफी प्यार करती थी।इसकी जानकारी जैसे ही मृतक बच्ची के पिता वारिस हुसैन को हुई। उन्होंने अपनी बच्ची को किसी दूसरे स्थान पर भेज दिया।इधर इस लड़की को किसी दूसरे स्थान पर भेजे जाने के बाद से ही आरोपी लड़की हमेशा उसकी तलाश में रहती थी। आरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि गत 11 नवम्बर को वह चेहल्लुम के दिन अपने अहाते में इस उद्देश्य से आई कि त्यौहार पर उसकी प्रेमिका अवश्य अपने घर आई होगी और उससे मुलाकात हो जायेगी। इसी बीच जब आरोपी लड़की वहां पहुँची तो 4 वर्षीय किस्मत जहरा और इस्मे जहरा दोनों छोटी बहने खेल रही थी। इसी बीच आरोपी लड़की ने दोनों को टाफी का लालच देकर अहाते में बने कमरे में बुला लिया। इधर टाफी पाकर इस्मे जहरा वापस चली आई और चार वर्षित किस्मत जहरा और टाफी पाने के लालच में वहीँ रुक गयी।इस बीच उससे आरोपी ने उसकी बड़ी बहन के आने से सम्बंधित पूरी जानकारी लिया। तदोपरांत छोटी बच्ची कमरे से निकलकर अपने घर जाने लगी। इसके बाद आरोपी लड़की ने सोचा कि कही से कोई देख न ले, इसके लिए छोटी बच्ची को वहीँ रुकने के लिए कही और अपने बाहर चली गयी देखने। इस बीच बच्ची रोने लगी। बच्ची को रोता देखकर आरोपी लड़की घबरा गयी और उसने डर से उसका मुँह बन्द कर दिया। फिर वह जब जोर जोर से रोने लगी तो इसने अपने हाथ से उसका मुँह जोर से बन्द कर दिया। मुंह जोर से बन्द करने के कारण बच्ची के कान से खून निकलने लगा और उसकी पूरी शरीर ठण्डी हो गयी। इधर यह घबराकर बगल के एक घर से पानी लेकर आयी और पिलाने लगी लेकिन तबतक बच्ची की मौत हो गयी थी। इसने डर से बच्ची के शव को कमरे में स्थित लकड़ी और बालू के बीच छिपा दिया और कमरा बन्द करके अपने घर चली गयी। इसके बाद से ही वह शव को ठिकाने लगाने के लिए कई बार प्रयास किया परन्तु असफल रही। चूँकि आरोपी लड़की के पिता अपनी मोटरसाइकिल उसी कमरे में रखते थे। इसी क्रम में जब वह 16 नवम्बर को अपनी मोटर साईकिल रखने पहुँचे तो कमरे की चाभी गायब थी। इसके बाद बगल से एक व्यक्ति को बुलाकर ताला तोड़वाया और अपनी बाइक रखने लगे। इसी बीच उनको कमरे से दुर्गन्ध मिली और देखा तो बच्ची का शव पड़ा है।इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।

संवाददाता -धनंजय दूबे

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                ब्यूरो मऊ

और नया पुराने