मऊ।
मधुबन(मऊ)स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरांचल के नदी के तटवर्ती भाग के संदिग्ध स्थान को चिंहित करके अलग-अलग स्थानों पर बसे गांवों मे अवैध रूप से संचालित शराब भठ्ठियों पर सोमवार की सायं थाने के उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने अपने मय हमराहि नीरज शर्मा , धर्मेंद्र सिंह, अर्जेश यादव के साथ में की छापेमारी।जिससे शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा रहा। पुलिस को देख फरार होने मे कम्याब रहे शराब कारोबारी। पुलिस के हाथ एक भी कारोबारी नहीं चढ़े । पुलिस ने 12 सौ लीटर अवैध कचिया शराब बरामद करने के साथ अवैध शराब उत्पादन में प्रयोग होने वाली चार हजार लीटर लहन को गिराकर नष्ट कर दिया। वहीं पुलिस ने भाग निकले कारोबारियों को चिन्हित करने की कवायद में जुट गयी है। शराब बनाने के उपकरणों को बरामद किया।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ