Breaking News

सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर ख़ुफ़िया एजेंट सहित भारी मात्रा में लगाये फ़ोर्स।

मऊ।

मऊ। आज मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आगमन में एवं उनकी सुरक्षा के लिए लगायें गये मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की वीफ्रिंग सोनीधापा बालिका इण्टर कालेज, मऊ जीवन राम के मैदान में जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी लोग प्रातः 10 बजे से अपने स्थान पर पहुंच जायेगे और अपने ड्यूटी का पालन करेगें। जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन से मैदान के बीच लगाये गये सभी अधिकारियों एवं पुलिस को निर्देश दिये कि सभी रास्तों पर वैरेकेटिंग करा लें क्योकि  मुख्यमंत्री के आगमन के समय यह रास्ता बन्द किया जायेगा। जिससे किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस लाईन से लेकर कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं इसमें सभी को सर्तकता के साथ ड्यूटी करना है तथा सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस लगायी गयी है तथा सिविल ड्रेस में खुफिया पुलिस, एन्टेलिजेन्ट एवं एल0आई0ओ0 की भी ड्यूटी लगायी गयी है।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
     ब्यूरो मऊ।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                ब्यूरो मऊ

     

         

और नया पुराने