आज़मगढ़।
सगड़ी।
बिलरियागंज के 15 बूथ अतिसंवेदनशील व्यवस्था में जुटे अधिकारी।
पोलिंग पार्टियों के सकुशल पहुंचने पर ली राहत की सांस।
सगड़ी/आजमगढ़ तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ,जीयनपुर, महाराजगंज ,बिलरियागंज, नगर पंचायत ,चुनाव के लिए मंगलवार को तहसील परिसर से दोपहर 3:00 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई। पोलिंग पार्टियों के मतदेय स्थलों पर पहुंचने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी एक एक मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते एवं मतदान कर्मियों को मानदेय बांटने में लगे रहे।
वहीं दूसरी तरफ सुबह 10:00 बजे तक अधिकतर मतदानकर्मी तहसील मुख्यालय पहुंचकर अपनी अपनी हाजिरी लगाने में लगे रहे तो कुछ ड्यूटी कटवाने में अधिकारियों से हाथ-पैर जोड़ते देखे गए पर काफी देर से वाहनों की व्यवस्था होने के कारण पार्टियां देर से रवाना हुई तो परिसर में नाश्ता पानी का इंतजाम न होने से मतदान कर्मियों एवं पुलिस को काफी नाराजगी व्यक्त करते रहे।पार्टियों के लिए कुल नौ वाहनों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गयी जिसमे एक रिजर्व वाहन सम्मिलित रहा ।सभी नौ वाहन प्राइवेट विद्यालयों से हायर किए गए थे। जिसके कारण देर से वाहन पहुंचे महाराजगंज में 10 मतदान केंद्र,महराजगंज में 15 जजीयनपुर में 11 ग्यारह केंद्र,अजमतगढ़ में ग्यारह मतदनकेन्र, बिलरियागंज में15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बिलरियागंज के 15 बूथ,महाराजगंज में दो ,जीयनपुर में एक ,अजमतगढ़ में दो अति संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। जहां पर डिजिटलीकरण द्वारा एक एक गतिविधियां रिकॉर्ड की जायेंगी।जो सेटलाइट के माध्यम से प्रसारित होंगी। एडीएम प्रशासन कुमार ने बताया कि चारों नगर पंचायतों के चुनाव को संपन्न कराने के लिए 47 मतदान केंद्र बनाए गए है।जहाँ 04 एडिशनल एसपी एक एडियम 04 जोनल मजिस्ट्रेट,08 सेक्टर मजिस्ट्रेट ,04 सीओ और प्रत्येक बूथ पर 14 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जिसमें चौकीदार होमगार्ड सम्मिलित है साथ ही साथ क्यूआरटी एवं पीएसी भी मौजूद रहेगी ।तहसील पर एक प्लाटून सीआरपी तहसील पर रिजर्व के रूप में मौजूद रहेगी ।जो कहीं भी किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रिजर्व रखी गई है ।जीयनपुर के लिए सुधाकर सिंह, अजमतगढ़ के लिए अवधेश ,बिलरियागंज के लिए टी 0एन दुबे एवं महाराजगंज के लिए अशोक सिंह को के को बतौर सीओ लगाया गया। वहीं दूसरी तरफ बिलरियागंज के सभी 15 बूथों को अतिसंवेदनशील कर दिया गया है । महाराजगंज में मदरसा मरखजी एवं प्राथमिक पाठशाला को असंवेदनशील किया गया। है जीयनपुर में प्राथमिक विद्यालय प्रथम, आजमगढ़ में प्राथमिक विद्यालय,एव स्मिथ इंटर कालेज अतिसंवेदनशील बूथ बनाये गए है।जहां पर चुनाव की गतिविधियां रिकार्ड की जायेंगी और सीधे अधिकारी इन पर नजर रखेंगे।एव सेटेलाइट के माध्यम से सभी जानकारिया मिलती रहेंगी।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।