आज़मगढ़।
सगड़ी।
जनरेटर,प्रकाश दवाओं का किया था छिड़काव।
केन्दों पर पहुंचते ही कार्यो में जुटे मतदान कर्मी।
सगड़ी/आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पर सकुशल पहुंच गई हैं। नगर पंचायत जीयनपुर में कुल 7672 मतदाता हैं ।जिनके लिए चार केंद्रों पर कुल 11 बूथ बनाए गए हैं। वही प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर प्रथम अति संवेदनशील मतदान केंद्र है।जिसमें लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है। वही पर रोशनी के लिए विद्युत और जनरेटर की व्यवस्था की गई है। मतदान कर्मी अपने-अपने काम में लगे हुए थे।नगर पंचायत अजमतगढ़ में 8289 मतदाताओं के लिए 11 बूथ बनाए गये हैं। सभी केंद्रों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है साथ ही सभी मतदान कर्मी अपने अपने केंद्र पर पहुंच गए हैं।जहाँ दो मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं।
साथ ही सभी मतदान कर्मियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मानदेय दिया। पीठासीन अधिकारी को ₹1550 में प्रथम मतदान कर्मी को 1150 रूपया द्वितीय मतदान कर्मी को ₹900 और तृतीय मतदान कर्मी को ₹600 मानदेय दिया गया।मतदान कर्मी पहुंचते ही कागजातों को ठीक करने और मिलान करने में जुट गए थे।बूथों को बेहतर तरीके से बनाया गया है एव दवाओं का छिड़काव कर दिया गया था।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।