Breaking News

सीएमओ को निर्देश- आइसोलेशन वार्ड में जिस प्रकार की व्यवस्था स्वास्थ्य, सफाई आदि कर्मचारियों के लिए की गयी है, उसी तरह की व्यवस्था संस्थागत कोरेनटाइन सेंटरों में सुनिश्चित करें

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी।

आजमगढ़ 28 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि आइसोलेशन वार्ड में जिस प्रकार की व्यवस्था स्वास्थ्य, सफाई आदि कर्मचारियों के लिए की गयी है, उसी तरह की व्यवस्था संस्थागत कोरेनटाइन सेण्टरों में डाक्टर, नर्स, खान वितरण करने वाले कर्मचारी, ड्राइवर, सफाई कर्मचारियों को भी कैप, मास्क, ग्लब्स, पीपीइ कीट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने यह सीएमाओ को निर्देश दिए कि कोरन्टाइन शेल्टर होम में जो लोग रह रहे है यदि उसमें खाॅसी, बुखार व जुकाम के लक्षण आ रहे है तो उनका भी सैम्पल जांच हेतु भेजना सुनश्चित करे और उस व्यक्ति को अलग कमरे में रखे जिससे कि अन्य व्यक्ति उसके सम्पर्क में न रहे। 

और नया पुराने