Breaking News

इस वर्ष फीस नही बढ़ाएंगे स्कूल,लॉक डाउन की इस अवधि का परिवहन शुल्क भी नही मांगे- जिलाधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

आजमगढ़ 28 अप्रैल -- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप सभी बोर्डो का कोई भी विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन की स्थिति में अप्रैल, मई व जुन 2020 माह के शुल्क को जमा करने हेतु छात्रों के अभिभावकों को बाघ्य नही करेगा, इसी के साथ ही कोई विद्यालय लाॅकडाउन की अवधि में कोई परिवहन शुल्क छात्रांे से नही लिया जायेगा। 
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 मंे बढ़ी हुई दर से शुल्क जमा कराया है वे आगामी माह में बढ़ी हुई शुल्क का समायोजन करेगे। उन्होने कहा कि किसी भी बोर्ड का कोई भी विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2020-21 में बढ़ी हुई दर से फीस नही लेगा, बल्कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के अनुसार ही फीस लेगा।
और नया पुराने