Breaking News

गहमागहमी के बीच हुआ पर्चा दाखिला।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कोई जुलूस की शक्ल में तो कोई पैदल आकर किया नामांकन।

खूब लगी रही भीड़, मेन गेट रहा बंद ,खिड़की रही खुली, प्रशासन रहा सर्तक।

सगड़ी तहसील परिसर में शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच नगर पंचायत के लिए नामांकन हुआ इस दौरान पुलिस भी सतर्क रही। कोई जुलूस के शक्ल में तो कोई पैदल आ कर किया नामांकन, नामांकन के बाद जमकर की नारेबाजी।

नगर पंचायत जीयनपुर से अध्यक्ष पद के लिए खुरमुल्ली गुप्ता ने बसपा से 4 सेट में नामांकन दाखिल किया। वही सैयद रिजवान मेंहदी ने निर्दल से दो सेट में पर्चा दाखिल किया।वही मदन शर्मा ने भारतीय रक्षा दल से और रेहान अहमद ने निर्दल के रूप में नामांकन किया।

नगर पंचायत बिलरियागंज से अध्यक्ष पद के लिए आरिफ ने सपा से दो सेट में पर्चा दाखिल किया ।वही वीरेंद्र शर्मा ने निर्दल के रूप में दो सेट और नेसार अहमद ने  निर्दल से पर्चा दाखिल किया।

नगर पंचायत महाराजगंज से अध्यक्ष पद के लिए मीना पत्नी काली ने निर्दल से दो सेट पर्चा दाखिल किया ।

नगर अजमतगढ़ से अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। वही पर्चा दाखिल करने के बाद प्रत्याशी नारेबाजी करते हुए अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

रिपोर्ट-  मनोज चतुर्वेदी
    ज़ोन रिपोर्टर

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने