Breaking News

इंसानियत से भाईचारगी को बढ़ावा मिलता हैं -मौलाना असरारुल कासिमी

आज़मगढ़।

शाहगढ़।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुडी गांव के जामिया अरबिया सेराजुल ओलूम के परिसर में गुरुवार की रात लगभग 8:00 बजे पयाम-ए-इंसानियत कांफ्रेंस एवं जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन नौजवानान-ए- कमेटी के तत्वाधान में किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने शिरकत कर ओलमा-ए-दिन की तकरीर सुनी।
कार्यक्रम का आगाज़ तिलावते कुरआन-ए-पाक से से कारी शमीम अंजर ने किया और नात-ए-पाक का नज़राना हाफिज़ मसरुर अहमद ने पेश किया। इसके बाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मौलाना असरारुलहक कासिमीं एवं सांसद किशनगंज बिहार ने जलसे को खिताब करते हुये कहा कि इंसानियत और मानवता का पाठ इस्लाम मज़हब सिखाता है। आज के परिवेश में इंसानियत को गले लगाना चाहिये। इससे आपस में भाईचारा और प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा जलसे को मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, मौलाना मोहामिद हेलाल, मौलाना मुफ्ती मुहम्मद राशिद आज़मी ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। इस अवसर पर जामिया अरबिया मदरसा सेराजुल ओलूम से फारिग कुल 14 हाफिज़ को उपाधि देकर तथा दस्तार बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मुफ्ती लईक अहमद व संचालन मुफ्ती शौकत ने किया। इस अवसर पर डा. एके मिश्रा, मौलाना अब्दुर्रब, मौलाना इरशादुलहक कासिमी,अब्दुल्ला ,उस्मानगनी लईक अहमद,हाजी मुम्ताज़ प्रधान,नदीम अहमद, बेलाल,हेशामुद्दीन दादा,अब्दुल्ला बमहौरि, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट- ब्यूरो

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने