आज़मगढ़।
लालगंज। स्थानीय विकासखंड के सरूपहा गांव में कभी साफ़ सफाई न होने से तैनात सफाई कर्मी सुभाष राजभर से ग्रामीणों मे काफी नाराजगी है, ग्रामीणों ने बताया कि- यह गावँ में कभी सफाई करने नही आता है, केवल कागजों में ही ड्यूटी की इतिश्री हो जाती है, यदि किसी ग्रामीण ने सफाई की बात कर भी दी तो धमकी देते हुए यह कह देता है कि- जब हम सभी अधिकारियों की जेब गरम करते हैं तो सफाई क्यों करें, इसके बरताव से ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी भी भली भांति परिचित हैं।
इस संबंध में जब एडीओ पंचायत से पूछा गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुये कहा कि- हम उससे बात करेंगे पर वह बहुत ही नालायक सफाईकर्मी है।
जवाब से संतुष्ट न होने पर जब डीपीआरओ से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने एडीओ पंचायत से जांच कराकर उसके विरूद्ध तत्काल कार्रवाही करने की बात कही।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़